जगदलपुर: बस्तर पुलिस ने ₹26,97,200 का गांजा किया जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार, नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे ने दी जानकारी
पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे प्रतिबंधित अवैध गांजा बिक्री करने के लिए परिवहन करने करने वालेमेडियटर के साथ छः आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।