बिहार: नालंदा के सिविल सर्जन और उपाधीक्षक ने मॉडल अस्पताल का किया निरीक्षण, बेड से चादर मिला गायब
Bihar, Nalanda | Jun 30, 2026 नालंदा के सिविल सर्जन और उपाधीक्षक ने मंगलवार की सुबह मॉडल अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रसव वार्ड में वेड पर चादर नही था जिसको लेकर कर्मियों को फटकार लगाया। बताते चले कि 3 दिन पूर्व अस्पताल का डीडीसी और एडीएम ने निरीक्षण किया था जिसमे कई प्रकार की खामियां पाई गई थी। जांच बाद डीएम द्वारा सिविल सर्जन को समय समय पर निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया था।