कासगंज: कासगंज में रेलवे प्रशासन और यूनियन के बीच हुई बैठक, कर्मचारियों की 20 समस्याओं पर हुई चर्चा
कासगंज के रेल्वे स्टेशन के अधिकारी विश्रामालय में सहायक मंडल इंजीनियर जयप्रकाश भारती की अध्यक्षता में रेलवे प्रशासन और एनई रेलवे मेंस कांग्रेस शाखा कार्यकारिणी के बीच अनौपचारिक वार्ता हुई। बैठक में आवास, पेयजल, पार्किंग, ड्यूटी रोस्टर, कॉलोनी सुविधाएं, सोलर लाइट, शौचालय सफाई और यूनियन कार्यालय के लंबित कार्यों समेत 20 मुद्दों पर चर्चा की गई।