मुगलसराय: दमकल की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, रविनगर के घर में एसी ब्लास्ट से लगी आग
मुगलसराय के रवि नगर स्थित एक घर में आज मंगलवार शाम करीब 5 बजे आग लग गई। घर में मौजूद लोगों ने एसी ब्लास्ट होने से आग लगने की वजह बताई। आग लगने कि घटना कि सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। वही फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर पूरी तरह से काबू पाने के बाद आस पास के लोगों ने राहत कि सांस ली।