बेरो: बकरीद को लेकर बेड़ो थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
Bero, Ranchi | May 24, 2026 बेड़ो थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी दीपक कुमार ने की। अधिकारियों ने लोगों से शांति, भाईचारा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।