रावतपुर के हसनपुर में खौफनाक वारदात!
कानपुर के थाना रावतपुर क्षेत्र के हसनपुर में घर के अंदर 58 वर्षीय उमा कुशवाहा की हत्या से सनसनी फैल गई। महिला कुर्सी पर बैठी हालत में मिलीं। गले पर काले-नीले निशान मिले, जबकि घर का सामान भी बिखरा हुआ था।
परिजनों ने लूट के बाद हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर देर रात डीसीपी वेस्ट पुलिस और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घर में कौन दाखिल हुआ, क्या सामान लूटा गया और वारदात के पीछे कौन है।
.
#कानपुर #रावतपुर #हसनपुर #KanpurNews #Rawatpur Hasanpur KanpurCrime