फ़िरोज़ाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र के गांव गड़ोरा में गुरुवार की शाम जंगली सुअर ने सरोज देवी नामक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। सूअर के हमला से महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। बताया जाता है महिला चारा काटने गयीं थी। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।