जनपद कन्नौज में विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु आज अपर जिलाधिकारी कन्नौज, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज श्री अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी तिर्वा श्री कुलवीर सिंह, उपजिलाधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कन्नौज एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा नगर क्षेत्र में संचालित विभिन्न कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी व्यवस्था, आपातकालीन निकास, सुरक्षा उपकरणों एवं अन्य आवश्यक मानकों की जांच कर संचालकों को निर्धारित मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
3 views | Kannauj, Uttar Pradesh | Jun 23, 2026