बरहरवा नगर निकाय चुनाव संपन्न होते ही विभिन्न चौक चौराहों पर चाय वा पान की दुकानों में राजनीतिक पंडितों का जोड़ घटाव शुरू हो गया है। इस बाबत जहां कुछ लोगों का मानना है कि नगर निकाय चुनाव के अध्यक्ष पद हेतु अर्पिता दास एवं बबीता कुमारी के बीच ही मुकाबला होना तय है।