शाहजहांपुर के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव में खेत पर कब्जे के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। रामदुलारी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 23 अप्रैल की शाम गांव के ही कुछ लोगों ने उसके खेत पर जबरन भूसा और गाड़ी रखकर अतिक्रमण करने की कोशिश की.