कान्हाचट्टी: ईद उल अजहा को लेकर राजपुर थाना में शांति समिति की बैठक, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर होगी कार्रवाई
ईद उल अजहा पर्व को शांति और सौहार्द से मनाने को लेकर राजपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ मनोज कुमार गोप ने की, जबकि संचालन थाना प्रभारी रूपेश कुमार राय ने किया। बैठक में प्रखंड के दसों पंचायत के मुखिया, समिति सदस्य और दोनों समुदायों के सैकड़ों लोग शामिल हुए। बीडीओ सुनील प्रकाश ने कहा कि यह पर्व अपने प्रिय वस्तु की कु