अतर्रा: अतर्रा क्षेत्र में ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल
Atarra, Banda | May 21, 2026 क्षेत्र में ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार दिक्तवर के दूसरा पुरवा निवासी 26 वर्षीय अनुज पुत्र राजकुमार बाइक से अतर्रा से अपने घर वापस जा रहा था।