गुना कोतवाली पुलिस ने 1 दिसंबर शाम को जयस्तंभ चौराहे पर बिना हेलमेट बाइक चालको को यमराज और चित्रगुप्त जी की भूमिका में अनोखे तरीके से जागरूक किया। हेलमेट लगाने वाले बाइक चालकों को गुलाब देकर सम्मानित किया। बिना हेलमेट के लोगों के ₹300 के चालान के बदले हेलमेट दिए। वहीं यातायात नियमों का पालन करने समझाया। कल 57 चालको पर कार्यवाही में ₹24500 समन वसूल किया।