इंदौर: नर्मदा की पाइपलाइन फूटने से आधे शहर में पानी का संकट, नगर निगम की टीम ने शुरू किया जलूद पंपिंग स्टेशन में सुधार का कार्य
Indore, Indore | Feb 28, 2024 इंदौर में नर्मदा पेयजल योजना के प्रथम और द्वितीय चरण की पांच टंकी से भी कम मात्रा में पानी सप्लाई हो सका, जलूद में लाइन फूट जाने से शहर में पानी का संकट की स्थिति बनी। इस लाइन के फूट जाने से नर्मदा के तृतीय चरण का पानी आना बंद हो गया और प्रथम और द्वितीय चरण के पंप भी बंद करने पड़े। वहीं, नगर निगम के जलकार्य समिति के प्रभारी ने जल्द काम पूरा होने की कही बात।