इंदौर: सदर बाजार क्षेत्र में कांग्रेस के पूर्व पार्षद की गुंडागर्दी, घर में घुसकर बंदूक के बल पर एक युवक के साथ की मारपीट
Indore, Indore | Feb 29, 2024 सदर बाजार पुलिस के मुताबिक कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर कादरी अपने साथियों के साथ जावेद खान के घर में घुस गए यहां उन्होंने जावेद को लात-घूंसों से पीटा। जावेद का आरोप है कि कादरी ने घर की महिलाओं पर भी हाथ उठाया। और घर में तोड़फोड़ भी की है। सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई। जावेद ने घटनाक्रम के सीसीटीवी निकालकर सदर बाजार पुलिस से शिकायत की है।