करहल: करहल थाना क्षेत्र के निवासी पीड़ित पिता ने गांव के दो लोगों पर अपने मासूम बेटे के साथ गलत काम करने का लगाया आरोप
करहल थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित पिता ने गांव के दो लोगों पर उसके मासूम बेटे के साथ स्कूल के पीछे ले जाकर गलत काम करने का आरोप लगाया है। वहीं पीड़ित पिता ने थाने में पहुंच दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत की है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में जांच पर कार्रवाई किए जाने को लेकर बात कही है।