परिहार: बेला पुलिस ने 12 किमी पीछा कर शराब तस्कर को दबोचा, चांद टोला में हुई गिरफ्तारी
बेला थाना पुलिस ने फिल्मी अंदाज में कार्रवाई करते हुए शराब से भरे पिकअप वाहन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बेला थानाध्यक्ष अचल अनुराग ने करीब 12 किलोमीटर तक वाहन का पीछा किया। पुलिस को देखते ही चालक भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने परिहार थाना क्षेत्र के चांद टोला में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पिकअप वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद क