भगवानपुर: थाना क्षेत्र से पुलिस ने शराब सेवन मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
भगवानपुर थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र से शराब सेवन के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछ-ताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में शुक्रवार की दोपहर भभुआ भेज दिया। भगवानपुर थाने की पुलिस ने बताया गिरफ्तार आरोपी मुराहू मल्लाह, जवाहर मुसहर, ओमप्रकाश राम, अवधेश राम, सुनील शाह बताए जाते हैं।