प्रयागराज: शहर के विभिन्न मस्जिदों में सकुशल संपन्न हुई अलविदा जुमा की नमाज़ ,देश में अमन- चैन के लिए मांगी गई दुआ
अल्लाह के नेक बंदों पर रहमतों की बारिश करने वाले रमजान के पाक महीने में आज शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई, तथा शहर के विभिन्न स्थानों पर सकुशल नमाज़ अदा की गई,इस दौरान लोगों ने देश में अमन- चैन बना रहे इसके लिए दुआ मांगी है,इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग 30 दिनों तक रोजे रखकर खुदा की बारगाह में इबादत करते हैं और अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं।