प्रयागराज: बैरहना स्थित निषाद राज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर केवट समाज के द्वारा धूमधाम से मनाई गयी निषाद राज जयंती
भगवान श्री राम के प्रिय सखा निषाद राज की जयंती केवट समाज के द्वारा बैरहना में धूमधाम से मनाई गयी। कहा जाता है कि वनवास के दौरान माता सीता और लक्ष्मण के साथ अपनी नाव में बैठाकर निषाद राज ने भगवान राम को गंगा पार करवाई थी। निषाद राज केवट का वर्णन रामायण के अयोध्याकांड में भी किया गया है।