प्रयागराज: अलविदा की नमाज़ को लेकर पुलिस का हाई अलर्ट,डीसीपी नगर के नेतृत्व में पुलिस व RAF जवानों ने किया फ़्लैग मार्च
रहमतों के पाक महीना रमजान के दौरान आज शुक्रवार को जुम्मे की अलविदा नमाज अदा की गई। इस दौरान एहतियातन पुलिस टीम अलर्ट मोड पर नजर आई है। प्रयागराज के चौक स्थित जामा मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों पर पुलिस की टीम में लगातार सतर्क नजर आई है।तथा चौक क्षेत्र में डीसीपी नगर दीपक भूकर के नेतृत्व में पुलिस व RAF के जवानों ने फ्लैग मार्च किया है।