शुक्रवार को 4:00 अपराह्न मे राज्य के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद बक्सर के रामरेखा घाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पर्यटन विभाग की विभिन्न योजनाओ का भौतिक निरीक्षण किया। जिले मे पर्यटन का विकास करने को लेकर विभाग की ओर से तैयार प्रस्तावों की समीक्षा की। मंत्री ने रामरेखा घाट एक्सपीरियंस सेंटर, रेस्टोरेंट, संपर्क पथ सहित अन्य पर्यटकीय विकास को निर्देशित किया।