सिरोही: प्रमुख जनगणना अधिकारी तोमर ने जनगणना कार्यों का किया अवलोकन
Sirohi, Sirohi | May 20, 2026 प्रमुख जनगणना अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने बुधवार को शहर में संचालित जनगणना के कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने सारणेश्वरजी मार्ग पर सुपरवाइजर सर्कल 12 में संबंधित सुपरवाइजर एवं प्रगणकों द्वारा किये जाने वाले कार्यों की जानकारी ली साथ ही संबंधित मोबाईल ऐप में अब तक किये गये कार्य, नजरी नक्शा निर्माण आदि का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।