महोबा: मटौंध रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, बांदा निवासी धर्मध्वज की संदिग्ध परिस्थितियों में गई जान
Mahoba, Mahoba | Aug 8, 2026 ट्रेन से गिरकर 30 वर्षीय धर्मध्वज सिंह की मौत हो गई। मृतक बांदा जिले के बसहरी गांव का रहने वाला था और पहरा स्थित चौधरी ग्रेनाइट क्रेशर प्लांट में काम करता था। वह कबरई से ट्रेन द्वारा मटौंध जा रहा था। स्टेशन से करीब 100 मीटर पहले वह ट्रेन से गिर गया। घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने फोन किया, तब रेलवे कर्मी ने हादसे की जानकारी दी।