हरदोई: रद्धेपुरवा निवासी सत्यवती उर्फ लीलावती की हत्या के आरोपित अनुज को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Mar 27, 2025 23 मार्च को कोतवाली शहर पर सत्यवती उर्फ लीलावती निवासी रद्धेपुरवा की घर पर मौत होने की सूचना शहर पुलिस को प्राप्त हुई, इस सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर महिला के पति, उसकी दूसरी पत्नी व उनके पुत्रों द्वारा बिमारी के चलते मृत्यु होना बताया गया, पुलिस को घटना संदिग्ध प्रतीत होने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जिसमे गला दबाकर मौत होने की रिपोर्ट आयी।