धोरैया: बटसार दुर्गा मंदिर के पास से धोरैया पुलिस ने 15 लीटर महुआ शराब के साथ भतुवाचक गांव की दो कारोबारी महिला को किया गिरफ्तार
Dhuraiya, Banka | Mar 27, 2024 धोरैया पुलिस ने बटसार दुर्गा मंदिर के पास से 15 लीटर देसी महुआ शराब के साथ दो कारोबारी महिला को गिरफ्तार कर लिया। धराई कारोबारी महिलाओं में धनकुंड थाना क्षेत्र के भतुवाचक गाँव की शिला देवी तथा अनीता देवी शामिल है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि इस संदर्भ में थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कारोबारी महिलाओं को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया।