करकेली: खेर माता पुलिया के पास जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सरपट की गई साफ़
Karkeli, Umaria | Mar 30, 2026 प्रदेश सरकार के आव्हान पर जिले में प्रारंभ किए गए जल गंगा संवर्धन अभियान अब जनांदोलन बनता जा रहा है।अभियान मे सभी वर्गों के लोग बडी संख्या मे भाग लेते हुए श्रमदान कर रहे हैं। जिससे नदियों,तालाबों का अब कायाकल्प भी होने लगा है। इस तारतम्य मे करकेली के खेर माता पुलिया के पास नदी से सरपट की साफ सफाई कर दी गई जिससे अब इसका पानी मवेशियो सहित ग्रामीणो के काम आएगा।