🚒 फायर स्टेशन मल्लीताल, नैनीताल
हनुमानगढ़ी के समीप मुख्य मार्ग पर विशाल पेड़ गिरने से यातायात बाधित होने की सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन मल्लीताल की फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। फायर कर्मियों ने वुडन कटर की सहायता से पेड़ को सुरक्षित रूप से हटाकर मार्ग को पुनः सुचारु कराया, जिससे आवागमन सामान्य हो सका। फायर यूनिट की त्वरित एवं कुशल कार्रवाई से किसी प्रकार की जनहानि या अन्य अप्रिय घटना नहीं हुई।
#uttarakhandfireservice
#firefighters
#rescue
#uttarakhand
#nainital
Dehradun, Dehradun | Aug 5, 2026