राजापुर: राजापुर पुलिस ने 1 अभियुक्त को 25 क्वार्टर देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में थाना राजापुर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई की है। पुलिस ने बिक्री के लिए जाते हुए 25 क्वार्टर देशी शराब के साथ अभियुक्त गजाधर प्रसाद पुत्र राजपाल निषाद निवासी हन्ना विनैका थाना मऊ को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस ने आज गुरुवार की दोपहर 12:58 बजे प्रेस नोट जारी किया है।