अभी-अभी तेजस्वी यादव के चुनावी क्षेत्र राघोपुर में एनकाउंटर , पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ , अपराधी को दो गोली मारकर किया गया जख्मी अस्पताल में भर्ती , कल आर्मी जवान और पिता को गोली मार कर किया था हत्या ,
बिहार के हाजीपुर में , अभी-अभी एनकाउंटर किया गया है हाजीपुर पुलिस के द्वारा , जब बड़ी कार्रवाई की गई है नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के चुनावी क्षेत्र राघोपुर के बिदुपुर थाना क्षेत्र में , अपराधी जगदीश राय को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहुंची थी लेकिन जगदीश राय के द्वारा पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, पुलिस और अपराधी के बीच देर तक मुठभेड़ हुई है, पुलिस ने एनकाउंटर में अपराधी जगदीश राय के दोनों पैर में गोली मारकर आर पार कर दिया है जख्मी हालत मे अपराधी जगदीश राय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है
आपको बताते कि कल सुबह-सुबह पिता पुत्र को गोली मार कर जगदीश राय के द्वारा हत्या कर दिया गया था जिसमें से पुत्र जितेंद्र कुमार आर्मी का जवान था जो जोधपुर में तैनात था दो दिन पहले वह घर लौटा था और पड़ोसी से रास्ते के विवाद में उलझ गए और पड़ोसी जगदीश राय ने पिता पुत्र दोनों को गोली मार कर हत्या कर दिया था, राजकीय सम्मान के साथ जितेंद्र कुमार की अंतिम विदाई दिया गया था, पिता पुत्र के गोली मारकर हत्या के बाद बिहार पुलिस और हाजीपुर पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठ रहे थे , लेकिन जिले के एसपी शुभांक मिश्रा ने कहा था कि बहुत जल्द ही बड़ी कार्रवाई होगी और 24 घंटे के अंदर में हाजीपुर पुलिस के टीम ने आरोपी जगदीश राय को घेराबंदी कर खोज लिया और गिरफ्तार करने गई तो अपराधी जगदीश राय के द्वारा पुलिस पर फायरिंग किया गया जवाबी कार्रवाई में पैर में दो गोली मार कर गिराया गया है और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ,
बाल बाल पुलिस वाले बच्चे हैं अपराधी के फायरिंग से लेकिन पुलिस के गाड़ी पर गोली लगने का निशान यह गवाही देता है कि लंबे समय तक अपराधी और पुलिस के बीच गोलीबारी हुई है
इस मामले में जिले के एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस गई थी अपराधी द्वारा फायरिंग किया गया जवाबी कार्रवाई में दो गोली मारी गई है दोनों पैर में दोनों पैर में गोली आर पार कर गई है इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है डॉक्टर से बात हुई है हम घटनास्थल जांच के लिए जा रहे हैं
Rajauli, Nawada | Jul 14, 2026