पटना सिविल कोर्ट से आज खान सर को बड़ी राहत मिली है. खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड को कोर्ट ने जमानत दे दी है.
कोचिंग विवाद और बॉडीगार्ड द्वारा फायरिंग के मामले में खान सर समेत जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड को जमानत मिली है. पटना सिविल कोर्ट के जिला जज ने सुनवाई के बाद यह आदेश दिया. कुल 6 लोगों को जमानत दी गई है.
विरोधी पक्ष ने जमानत का विरोध किया था, लेकिन पुलिस की जांच रिपोर्ट और कानून के आधार पर कोर्ट ने सभी को राहत दी.
Rajauli, Nawada | Jul 14, 2026