गढ़वाल तक की खबर का असर चिन्यालीसौड़ नगर में तुरंत देखने को मिला। बाजार क्षेत्र की सड़कों पर लंबे समय से बने गड्ढों को लेकर प्रकाशित खबर के बाद सीमा सड़क संगठन (BRO) ने संज्ञान लेते हुए गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया। हाल ही में इन्हीं गड्ढों के कारण स्कूटी और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गए थे। इसके बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब स्थिति को लेकर आवाज उठाई थी। वार्ड नंबर 5 के सभासद सिद्धार्थ नौटियाल ने गढ़वाल तक और पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने से प्रशासन और संबंधित विभाग सक्रिय हुए हैं।