नदबई: नदबई में नौतपा के दौरान तापमान 46 डिग्री तक पहुंचा, टंकी का पानी 45 डिग्री तक गर्म हुआ
नदबई में नौतपा का असर अब लोगों के घरों की छतों तक दिखाई देने लगा है। नौतपा के तीसरे दिन भी भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। तेज धूप और लू के चलते छतों पर रखी पानी की टंकियां तपने लगी हैं। हालत यह है कि दोपहर के समय नलों से निकलने वाला पानी भी उबलता हुआ महसूस हो रहा है। शहर में जांच के दौरान पानी का तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।