कुदरा: केवढ़ी में घर से खेलने के लिए निकला 17 वर्षीय बालक लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता, थाने में दिया आवेदन
Kudra, Kaimur | Jan 16, 2026 कुदरा थाना क्षेत्र के केवढ़ी गांव निवासी लाल बहादुर साह का 17वर्षीय पुत्र प्रिंस साह 12 जनवरी को घर के बाहर खेलने के दौरान लापता हो गया जिसका अब तक पता नहीं चल सका है इस मामले में शुक्रवार के दोपहर 3:30PM बजे परिजनों ने जानकारी देते हुए कहा काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चला तो हम लोगों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।