पटना ग्रामीण: IPS मेस मोड़ पर सड़क हादसे में घायल महिला सिपाही की मौत
IPS मेस मोड़ के पास शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे सड़क दुर्घटना में ड्यूटी जा रही स्कूटी सवार महिला सिपाही घायल हो गई थी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं घायल महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत हो गई। पटना ट्रैफिक SP अपराजित लोहान ने शुक्रवार शाम 7:37 बजे मामले की जानकारी दी है।