बिंदकी: शादीपुर तथा रियारी गांव के बीच रेलवे लाइन किनारे एक अज्ञात वृद्ध का शव मिला, पुलिस ने मोर्चरी हाउस भेजा
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र में शादीपुर तथा रियारी गांव के बीच रेलवे लाइन के किनारे गुरुवार की सुबह लगभग 7:00 बजे एक अज्ञात वृद्ध का शव देखा गया तो हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया। जब सफलता नहीं मिली तो शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया गया। जहा पर 72 घंटे तक रखा जाएगा यदि शिनाख्त नहीं हुई तो पोस्टमार्टम कराया जाएगा।