🌧️ सूरत में बारिश बनी आफत, सड़कें बनीं दरिया!
प्रदीप चौधरी।। सूरत में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कतारगाम क्षेत्र में किरण हॉस्पिटल के पास सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गईं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कई इलाकों में लोग पानी में फंस गए हैं, जबकि जलभराव के कारण यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश से शहर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
बारिश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
#Surat #Gujarat #HeavyRain #Flood #BreakingNews
Indore, Indore | Jul 8, 2026