गोरखपुर: सांसद रवि किशन ने गोरखपुर को दी स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात, रेलवे अस्पताल में ICU और एम्स में निजी वार्ड का शुभारंभ
गोरखपुर और पूर्वांचल की स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती देते हुए गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ल ने सोमवार को एक ही दिन में दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। सांसद निधि से गोरखपुर रेलवे अस्पताल में 13 बेड के अत्याधुनिक आईसीयू वार्ड और एम्स गोरखपुर में 15 बेड के आधुनिक निजी वार्ड का शुभारंभ किया गया। रेलवे अस्पताल में शुरू