मंझनपुर: कौशाम्बी में भाजपा कार्यकर्ता पर ठगी के आरोप से हड़कंप, ट्रांसफर-लोन और लाइसेंस दिलाने के नाम पर वसूली का आरोप
कौशाम्बी जिले में एक भाजपा कार्यकर्ता पर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगने से हड़कंप मच गया है। पीड़ितों ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि आरोपी नौकरी ट्रांसफर, सरकारी योजना में लोन और शस्त्र लाइसेंस बनवाने के नाम पर पैसे वसूलता था। काम न होने पर जब लोग अपने रुपये वापस मांगते हैं तो उन्हें धमकियां दी जाती हैं।