कनवास: गुलाबपुरा को सालेड़ा खुर्द पंचायत में जोड़ने से नाराज ग्रामीणों ने हथियाखेड़ी में रखने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
Kanwas, Kota | Apr 9, 2025 गुलाबपुरा गांव को हथियाखेड़ी पंचायत से अलग कर सालेड़ा खुर्द पंचायत में जोड़ने के फैसले का स्थानीय ग्रामीणों ने बुधवार को विरोध किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बुधवार शाम करीब 4 बजे तहसील कार्यालय में तहसीलदार को पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के नाम ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि हथियाखेड़ी पंचायत गुलाबपुरा से मात्र 500 मीटर की दूरी पर है।