लखीसराय: लखीसराय में संसार पोखर पर प्रतिमा विसर्जन की पूरी तैयारी, प्रशासन अलर्ट
लखीसराय के संसार पोखर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। विसर्जन स्थल पर बैरिकेडिंग, गोताखोर, CCTV और ड्रोन निगरानी की व्यवस्था है। पुलिस और दंडाधिकारी तैनात। प्रशासन ने पूजा समितियों से शांतिपूर्ण विसर्जन व तय रूट पालन की अपील की है।