Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
No video available

#लोकतंत्र_जिंदाबाद 👏 #नगरीय_निकाय_चुनावों में मतदाताओं के अधिकारो की हत्या हो रही है लोक मूकदर्शक बने हैं।

870.5k views | Madhya Pradesh, India | May 29, 2022

MORE NEWS

मेमू ट्रेन में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मालवाहक से जिला अस्पताल पहुंचाया गया शव, पहचान में जुटी जीआरपी पुलिस

दमोह। बीना से कटनी की ओर जाने वाली मेमू ट्रेन में आज गुरुवार शाम करीब 5 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। शाम को ट्रेन के दमोह रेलवे स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। कंट्रोल रूम जबलपुर से सूचना मिलने पर जीआरपी चौकी प्रभारी शेख जुम्मन पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। 

मृतक सीट पर बैठी अवस्था में मिला और शव अकड़ा हुआ था। रेलवे स्टेशन पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण पुलिस ने शव को मालवाहक वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां अस्पताल में डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

मृतक के पास कोई वैध पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। वही जीआरपी पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। जहां शुक्रवार को पंचनामा कार्रवाई की जाएगी। वही घटना के बाद पुलिस ने मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए है।।

मेमू ट्रेन में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मालवाहक से जिला अस्पताल पहुंचाया गया शव, पहचान में जुटी जीआरपी पुलिस दमोह। बीना से कटनी की ओर जाने वाली मेमू ट्रेन में आज गुरुवार शाम करीब 5 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। शाम को ट्रेन के दमोह रेलवे स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। कंट्रोल रूम जबलपुर से सूचना मिलने पर जीआरपी चौकी प्रभारी शेख जुम्मन पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक सीट पर बैठी अवस्था में मिला और शव अकड़ा हुआ था। रेलवे स्टेशन पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण पुलिस ने शव को मालवाहक वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां अस्पताल में डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास कोई वैध पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। वही जीआरपी पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। जहां शुक्रवार को पंचनामा कार्रवाई की जाएगी। वही घटना के बाद पुलिस ने मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए है।।

Damoh, Damoh | Aug 7, 2026

कलेक्ट्रेट शादी कराने की मांग को लेकर पहुंचा दिव्यांग, कलेक्टर से लगाई शादी कराए जाने की गुहार

बोला अब अकेला नहीं रहा जाता, कलेक्टर ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा

दमोह। कलेक्ट्रेट में आज मंगलवार दोपहर 1 बजे आयोजित जनसुनवाई में एक अनोखा आवेदन सामने आया। तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के बमोरी गांव निवासी 50 वर्षीय दिव्यांग नरेंद्र सिंह ठाकुर ने कलेक्टर प्रताप नारायण यादव से अपनी शादी कराने और राशन उपलब्ध कराने की मांग की। नरेंद्र ने बताया कि वह अनाथ है, कानों से कम सुनता है और चलने-फिरने में भी असमर्थ है। उसकी पहली पत्नी का वर्ष 2014 में निधन हो गया था, जिसके बाद से वह अकेले जीवन बिता रहा है।

जब अधिकारियों ने पूछा कि वह काम करने में सक्षम नहीं है तो विवाह कैसे होगा, इस पर नरेंद्र ने कहा, "जिस प्रकार अजगर और पक्षियों के भोजन की व्यवस्था भगवान करते हैं, उसी तरह मेरे लिए भी जीवनसाथी की व्यवस्था भगवान करेंगे।" कलेक्टर ने उसकी पूरी बात गंभीरता से सुनी।

कलेक्ट्रेट शादी कराने की मांग को लेकर पहुंचा दिव्यांग, कलेक्टर से लगाई शादी कराए जाने की गुहार बोला अब अकेला नहीं रहा जाता, कलेक्टर ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा दमोह। कलेक्ट्रेट में आज मंगलवार दोपहर 1 बजे आयोजित जनसुनवाई में एक अनोखा आवेदन सामने आया। तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के बमोरी गांव निवासी 50 वर्षीय दिव्यांग नरेंद्र सिंह ठाकुर ने कलेक्टर प्रताप नारायण यादव से अपनी शादी कराने और राशन उपलब्ध कराने की मांग की। नरेंद्र ने बताया कि वह अनाथ है, कानों से कम सुनता है और चलने-फिरने में भी असमर्थ है। उसकी पहली पत्नी का वर्ष 2014 में निधन हो गया था, जिसके बाद से वह अकेले जीवन बिता रहा है। जब अधिकारियों ने पूछा कि वह काम करने में सक्षम नहीं है तो विवाह कैसे होगा, इस पर नरेंद्र ने कहा, "जिस प्रकार अजगर और पक्षियों के भोजन की व्यवस्था भगवान करते हैं, उसी तरह मेरे लिए भी जीवनसाथी की व्यवस्था भगवान करेंगे।" कलेक्टर ने उसकी पूरी बात गंभीरता से सुनी।

Damoh, Damoh | Aug 6, 2026

जिला जेल का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण: भोजन व्यवस्था में मिली अनियमितता, कलेक्टर बोले- बंदियों के अधिकारों से नहीं होगा समझौता, समय पर विधिक परामर्श और स्वास्थ्य परीक्षण के दिए निर्देश

दमोह। जिला जेल में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आज गुरुवार सुबह 11 बजे कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बैरकों, रसोई, भोजन व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बंदियों से संवाद कर स्वास्थ्य, भोजन, विधिक सहायता और अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी भी ली।

कलेक्टर ने कहा कि बंदियों को संविधान प्रदत्त अधिकार, स्वास्थ्य सुविधाएं और न्यायालयीन प्रक्रिया के लिए विधिक सहायता मिलना प्रशासन की जिम्मेदारी है। निरीक्षण में निर्धारित अरहर दाल के स्थान पर चने की दाल परोसे जाने तथा भोजन की मात्रा कम मिलने की बात सामने आने पर निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिला जेल का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण: भोजन व्यवस्था में मिली अनियमितता, कलेक्टर बोले- बंदियों के अधिकारों से नहीं होगा समझौता, समय पर विधिक परामर्श और स्वास्थ्य परीक्षण के दिए निर्देश दमोह। जिला जेल में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आज गुरुवार सुबह 11 बजे कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बैरकों, रसोई, भोजन व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बंदियों से संवाद कर स्वास्थ्य, भोजन, विधिक सहायता और अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी भी ली। कलेक्टर ने कहा कि बंदियों को संविधान प्रदत्त अधिकार, स्वास्थ्य सुविधाएं और न्यायालयीन प्रक्रिया के लिए विधिक सहायता मिलना प्रशासन की जिम्मेदारी है। निरीक्षण में निर्धारित अरहर दाल के स्थान पर चने की दाल परोसे जाने तथा भोजन की मात्रा कम मिलने की बात सामने आने पर निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Damoh, Damoh | Aug 6, 2026

मडियादो में पुरानी रंजिश में फायरिंग, दादा-नाती को लगे छर्रे; गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, आरोपी की तलाश में मडियादो पुलिस

दमोह। जिले के मडियादो थाना क्षेत्र के पुराना खेड़ा (महावीर मोहल्ला) में मंगलवार रात पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद के बाद की गई फायरिंग में दादा और नाती घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गुड्डा पाठक ने कथित रूप से दयाल पिता दलुआ आदिवासी (55) पर गोली चलाई। गोली के छर्रे दयालु के हाथ में लगे, जबकि पास में मौजूद उनके नाती लच्छू उर्फ लक्ष्मण पिता मुलू आदिवासी के कूल्हे में भी छर्रे लग गए।

दोनों घायलों को पहले मडियादो अस्पताल, फिर हटा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात जिला अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद मौजूद डॉ. विक्रम पटेल, सर्जिकल विशेषज्ञ डॉ. उमेश तंतुवाय एवं टीम ने दोनों का उपचार शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मडियादो में पुरानी रंजिश में फायरिंग, दादा-नाती को लगे छर्रे; गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, आरोपी की तलाश में मडियादो पुलिस दमोह। जिले के मडियादो थाना क्षेत्र के पुराना खेड़ा (महावीर मोहल्ला) में मंगलवार रात पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद के बाद की गई फायरिंग में दादा और नाती घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गुड्डा पाठक ने कथित रूप से दयाल पिता दलुआ आदिवासी (55) पर गोली चलाई। गोली के छर्रे दयालु के हाथ में लगे, जबकि पास में मौजूद उनके नाती लच्छू उर्फ लक्ष्मण पिता मुलू आदिवासी के कूल्हे में भी छर्रे लग गए। दोनों घायलों को पहले मडियादो अस्पताल, फिर हटा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात जिला अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद मौजूद डॉ. विक्रम पटेल, सर्जिकल विशेषज्ञ डॉ. उमेश तंतुवाय एवं टीम ने दोनों का उपचार शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Damoh, Damoh | Aug 6, 2026

डायल-112 टीम में पदस्थ आरक्षक पर हमला करने वाला आरोपी 24 दिन बाद गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद

आरोपी को सिविल अस्पताल से पैदल जुलुश निकालकर किया न्यायालय में पेश

पथरिया। डायल-112 पुलिस टीम पर हमला कर शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले फरार आरोपी को पथरिया पुलिस ने 24 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी खूफ सिंह लोधी की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा भी बरामद हुआ, जिस पर आर्म्स एक्ट के तहत अलग से प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार 11 जुलाई को ग्राम सूखा में डायल-112 टीम पहुंची थी। इस दौरान आरोपी खूफ सिंह लोधी और उसके साथी ने पायलेट कुलदीप अठया के साथ मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। बीच-बचाव करने पहुंचे आरक्षक कुलदीप जैन से भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई गई। घटना के बाद से आरोपी फरार था।

मुखबिर की सूचना पर सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शाम 4 बजे पुलिस ने आरोपी का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

डायल-112 टीम में पदस्थ आरक्षक पर हमला करने वाला आरोपी 24 दिन बाद गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद आरोपी को सिविल अस्पताल से पैदल जुलुश निकालकर किया न्यायालय में पेश पथरिया। डायल-112 पुलिस टीम पर हमला कर शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले फरार आरोपी को पथरिया पुलिस ने 24 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी खूफ सिंह लोधी की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा भी बरामद हुआ, जिस पर आर्म्स एक्ट के तहत अलग से प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार 11 जुलाई को ग्राम सूखा में डायल-112 टीम पहुंची थी। इस दौरान आरोपी खूफ सिंह लोधी और उसके साथी ने पायलेट कुलदीप अठया के साथ मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। बीच-बचाव करने पहुंचे आरक्षक कुलदीप जैन से भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई गई। घटना के बाद से आरोपी फरार था। मुखबिर की सूचना पर सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शाम 4 बजे पुलिस ने आरोपी का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Damoh, Damoh | Aug 6, 2026

#लोकतंत्र_जिंदाबाद 👏 #नगरीय_निकाय_चुनावों में मतदाताओं के अधिकारो की हत्या हो रही है लोक मूकदर्शक बने हैं। - Madhya Pradesh News