खिरकिया: सिराली में किशोरों को पोषण और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई
Khirkiya, Harda | May 12, 2026 आज 12 मई शाम 6 बजे उमंग स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया के परामर्शदाता अजय मंडलेकर ने बच्चों और किशोरों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जीवन के अलग-अलग दौर में तनाव सामान्य है, लेकिन लगातार तनाव में रहना मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है। इससे शरीर की ऊर्जा कम होती है और कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।