जगदलपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे पर राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम बोलीं, अडानी को जमीन देने की तैयारी
राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर प्रवास को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमित शाह का बस्तर दौरा कोई नई बात नहीं है , वह पहले भी हर 15 दिन में बस्तर आते रहे हैं । उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वादा किया था कि नक्सल मुक्त होने वाले हर गांव को 1 करोड़ रूपये प्रदान किए जाएंगे ।