जशपुर: जशपुर में बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो रोड किनारे पेड़ से टकराई, सभी सवार सुरक्षित
जशपुर जिले के डोड़का चौरा के पास नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर रोड किनारे पेड़ से जा टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बुधवार की रात आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार हादसे में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद