डौण्डीलोहारा: अछोली के पास दर्दनाक सड़क हादसा, दो कारों की भिड़ंत के बाद वाहन पलटे, कई लोग घायल
डौण्डीलोहारा-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर ग्राम अछोली के पास गुरुवार को दो कारों के बीच हुई जोरदार टक्कर में कई लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गए और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार दोनों कारें डौंडीलोहारा से राजनांदगांव की ओर जा रही थीं