ठंड के बीच वन परिक्षेत्र मोहगांव के अधिकारी राजेन्द्र परस्ते ने मंगलवार को चार बजे ग्राम गिठार स्थित जूनियर आदिवासी कन्या आश्रम की 50 से अधिक बालिकाओं को गर्म स्वेटर, स्कूल यूनीफॉर्म और 100-100 रुपये भेंट किए। इस कार्यक्रम में उन्होंने छात्राओं को मेहनत व लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी और प्रथम आने वाली छात्रा को 5000 रुपये पुरस्कार देने की घोषण की।