बिंदकी: रुरवा गांव में सपा की अखिलेश यादव जनसंदेश सभा में दयालू गुप्ता ने कहा- भाजपा सरकार में बढ़ रही महंगाई
फतेहपुर जनपद के बिंदकी क्षेत्र के रुरवा गांव में रविवार को दिन में करीब 1:00 बजे से समाजवादी पार्टी द्वारा अखिलेश यादव जन संदेश सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार महंगाई बढ़ रही है। जिससे आम जनमानस परेशान है। जनता सरकार बदलना चाहती है।