*सरस्वती शिक्षण संस्थान, जगाधरी में संस्कृति का संगम : डांडिया उत्सव एवं सांझी प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन*
दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को सरस्वती शिक्षण संस्थान, जगाधरी के प्रांगण में *डांडिया उत्सव एवं सांझी प्रतियोगिता* का बड़े ही भक्तिभाव ,धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा सरकार में *शिक्षा एवं अभिलेखागार और संसदीय मामलों के मंत्री श्री महिपाल ढांडा जी ने मुख्य अतिथि* के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थित से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वहीं श्री घनश्याम दास अरोड़ा जी, विधायक यमुनानगर,श्री कंवरपाल गुर्जर जी, पूर्व मंत्री, हरियाणा सरकार ,श्रीमती बंतो कटारिया, अध्यक्ष, अनुसूचित जाति आयोग, हरियाणा ,श्री भारत भूषण जुयाल, अध्यक्ष, हरियाणा स्टेट को-ऑपरेटिव एपेक्स बैंक लिमिटेड ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहकर कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए। साथ ही श्रीमती प्रेम लता जी, जिला शिक्षा अधिकारी, श्री भोपाल खदरी जी, ओ.एस.डी., मुख्यमंत्री कार्यालय, श्रीमती सुमन चौधरी,सदस्य, हरियाणा राज्य महिला आयोग ,श्री मदन चौहान जी ,श्री राजेश सपरा जी, जिला भाजपा अध्यक्ष ,श्री विपुल गर्ग, अध्यक्ष, मार्केट कमेटी, जगाधरी श्री राम निवास गर्ग ,श्री प्रियंक शर्मा, मंडल अध्यक्ष, भाजपा, जगाधरी ,श्री नगेन्द्र शर्मा जी, कला परिषद जैसे गणमान्य सदस्य भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महोदय जी द्वारा की गई। प्रबंधक समिति के अध्यक्ष श्री मुकेश गर्ग जी , कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता जी , उपप्रधान श्री *सरस्वती शिक्षण संस्थान, जगाधरी में संस्कृति का संगम : डांडिया उत्सव एवं सांझी प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन*
इस अवसर पर हरियाणा सरकार में *शिक्षा एवं अभिलेखागार और संसदीय मामलों के मंत्री श्री महिपाल ढांडा जी ने मुख्य अतिथि* के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थित से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वहीं श्री घनश्याम दास अरोड़ा जी, विधायक यमुनानगर,श्री कंवरपाल गुर्जर जी, पूर्व मंत्री, हरियाणा सरकार ,श्रीमती बंतो कटारिया, अध्यक्ष, अनुसूचित जाति आयोग, हरियाणा ,श्री भारत भूषण जुयाल, अध्यक्ष, हरियाणा स्टेट को-ऑपरेटिव एपेक्स बैंक लिमिटेड एवं श्री अमर सिंह जी, सदस्य, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहकर कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए। साथ ही श्रीमती प्रेम लता जी, जिला शिक्षा अधिकारी, श्रीमती सुमन बहमनी जी, महापौर, जिला यमुनानगर , भोपाल खदरी जी, ओ.एस.डी., मुख्यमंत्री कार्यालय, श्रीमती सुमन चौधरी,सदस्य, हरियाणा राज्य महिला आयोग ,श्री मदन चौहान जी ,श्री राजेन्द्र धीमान जी ,श्री राजेश सपरा जी, जिला भाजपा अध्यक्ष ,श्री विपुल गर्ग, अध्यक्ष, मार्केट कमेटी, जगाधरी श्री राम निवास गर्ग ,श्री प्रियंक शर्मा, मंडल अध्यक्ष, भाजपा, जगाधरी ,श्री नगेन्द्र शर्मा जी, श्री महेन्द्र शर्मा जी, उपाध्यक्ष, हरियाणा कला परिषद ,श्री जैसे गणमान्य सदस्य भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महोदय जी द्वारा की गई। प्रबंधक समिति के अध्यक्ष श्री मुकेश गर्ग जी , उपप्रधान श्री राम गोयल जी,सचिव विनोद गुप्ता जी, कोषाध्यक्ष श्री संजय गुप्ता जी,सह सचिव सुनील पंचदेव जी ,समिति सदस्य एवं सरस्वती शिक्षण संस्थान के दोनों प्रधानाचार्य व मुख्याध्यापिकाओं के सहयोग एवं मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि महोदय व विशिष्ट अतिथियों के कर- कमलों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर डांडिया उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि महोदय , विशिष्ट अतिथि व अन्य अतिथियों के द्वारा दुर्गा चालीसा पाठ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डांडिया नाइट रहा । जिसका शुभारंभ *हरियाणा कला परिषद,अंबाला मंडल* से आए उच्च कोटि के कलाकारों द्वारा डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर किया गया। कार्यक्रम को मनोरंजन और रोचक बनाने के लिए विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा अनेक कलात्मक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई ।जिसमें गणेश वंदना एवं गोंदल नृत्य (महाराष्ट्र),घूमर नृत्य (राजस्थान ) ,धुनुची नृत्य (पश्चिम बंगाल) व भांगडा नृत्य (पंजाब) जैसी सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई । बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों और सभी लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय प्रांगण में अभिभावकों द्वारा बनाई गई मनमोहक सांझियां प्रस्तुत की गई । अभिभावकों ने सुंदर कलाकृतियों के द्वारा सांझी प्रतियोगिता को सफल बनाया ।इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण का केंद्र रफल ड्रॉ रहा । कार्यक्रम के अंत में रफल ड्रा निकालकर विजेता प्रतिभागियों को अनेक पुरस्कार वितरित किए गए ।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने कार्यक्रम की भूरी- भूरी प्रशंसा की और अपनी विरासत को जागृत करने की इस कोशिश की सराहना भी की । सांझी प्रतियोगिता में जीतने वाले अभिभावकाें और सभी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। अभिभावकों एवं विद्यार्थियों द्वारा इस कार्यक्रम में अकथनीय सहयोग की भी भूरी- भूरी प्रशंसा की जानी आवश्यक है क्योंकि अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के सहयोग के बिना इस कार्यक्रम को सफल बनाना आसान नहीं था। कार्यक्रम में बच्चों के लिए ऊंट व घोड़ा गाड़ी की सवारी तथा अनेक प्रकार के खेलो का आयोजन भी किया गया । खानपान के भिन्न-भिन्न स्टॉल भी लगाए गए थे।विद्यार्थियों एवं कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों का उत्साह और जोश देखते ही बनता था।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि महोदय ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति एवं सनातन धर्म को बढ़ावा देने के लिए समय -समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का होना अति आवश्यक है, और उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए शिक्षण संस्थान की कोटि-कोटि प्रशंसा की।
कार्यक्रम के अंत में प्रबंधन समिति द्वारा मुख्यातिथि श्री महिपाल ढांडा जी को, विशिष्ट अतिथियों व अन्य सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए और विद्यालय में पधारकर अनुगृहित करने पर उनका धन्यवाद भी किया गया।
कार्यक्रम का आरंभ गणेश वंदना व समापन मां दुर्गा आरती के साथ किया गया।