सोनो: भीषण गर्मी का कहर: झाझा अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी, उल्टी-दस्त के मामले भी बढ़े
Sono, Jamui | Jun 10, 2026 झाझा प्रखंड क्षेत्र में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी साफ दिखाई देने लगा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही झाझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बुधवार को सुबह करीब 11 बजे अस्पताल परिसर में मरीजों की काफी भीड़ देखने को मिली। विभिन्न गांवों और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए